फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: आपसी रंजिश में युवकों के दो गुटों में भिड़ंत, चाकू घोंपकर युवक की हत्या, भाई घायल

Mon, 19 May 2025 05:07 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

वारदात के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे और आक्रोश जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर हत्या का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
घायल का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोतवाली थाना इलाके में रविवार रात को आपसी रंजिश में युवकों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक गुट ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दूसरे गुट के एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। वारदात के बाद परिजनों में खासा आक्रोश दिखाई दिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं तीन आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि रविवार रात को करीब दस बजे यह वारदात हुई। कलेक्ट्री चौराहे पर पंचायत समिति के बाहर कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। इस दौरान एक युवक शोभित पुत्र सुरेशचंद्र रजक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोभित को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही कोतवाली थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। देर रात उपचार के दौरान शोभित की मौत हो गई। इसके शव को रात में जिला चिकित्साय की मोर्चरी में रखवाया।

ये भी पढ़ें- पीटीआई व लाइब्रेरियन परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंच गई थी, लेकिन मरने से पूर्व उसके बयान नहीं हो सके। सूचना पर सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में मृतक के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या ने एकत्रित हो गए। यहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई तथा घटना को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में सोमवार को ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवा मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। वहीं तीन युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक रूप से मामला प्रेम प्रसंग को लेकर पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें