उदयपुर-चित्तौडगढ़ राजमार्ग पर टमाटर से भरा ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
चित्तौड़गढ़ में उदयपुर नेशनल हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक असंतुलित होकर बाइक सवार पर पलट गया। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीरावस्था में उपचार के लिए चित्तौड़गढ़ रैफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर टमाटर के कैरेट बिखर गए । भदेसर थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।
पुलिस के अनुसार उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर भदेसर थाना इलाके में बानसेन बस स्टैंड के पास हादसा हुआ। टमाटर से भरा ट्रक चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान बानसेन बस स्टैंड के पास ट्रक का पहिया फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर दूसरी लेन पर चला गया। यहां उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की और जा रही बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद यहां ट्रक मुख्य लेन व सर्विस लेन के बीच नाले के पास पलट गया। इससे ट्रक में रखे टमाटर के कैरेट बिखर गए। बाइक सवार भादसोड़ा निवासी सांवरमल सालवी एवं उसका साथी दिनेश दोनों पेंटिंग के काम से जा रहे थे। यह दोनों ही ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें-आपसी रंजिश में युवकों के दो गुटों में भिड़ंत, चाकू घोंपकर युवक की हत्या, भाई घायल
ग्रामीणों की सहायता से हाईवे एंबुलेंस को सूचित कर दोनों घायलों को चित्तौड़गढ़ भेजा। यहां रास्ते में गंभीर घायल सांवरमल पुत्र स्व शंकर लाल लालवी ने दम तोड़ दिया। इसके साथी हथियाना निवासी दिनेश खटीक को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना पर भदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर यातायात को सुचारु करवाया। दुर्घटना का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।