फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ कलेक्टरेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद चला सर्च ऑपरेशन; मामला दर्ज

Mon, 15 Dec 2025 07:16 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ कलेक्टरेट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने पर पुलिस ने बीडीएस और डॉग स्क्वायड से सर्च ऑपरेशन चलाया। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
 
विज्ञापन
सर्च में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ में सोमवार को कलेक्टरेट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने कलेक्टरेट परिसर को घेरते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

विज्ञापन

 
धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें कलेक्टरेट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
 
पुलिस और विशेष टीमों ने संभाला मोर्चा
सूचना के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई। एसपी कार्यालय से जिला विशेष शाखा, उदयपुर मुख्यालय से बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों ने कलेक्टरेट परिसर में मौजूद प्रत्येक कक्ष और आसपास के क्षेत्रों की उपकरणों की सहायता से गहन जांच की।
विज्ञापन

 
तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
सर्च ऑपरेशन के दौरान कलेक्टरेट के सभी कमरों, गलियारों और परिसरों की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कलेक्टरेट के कार्यालय सामान्य रूप से चलते रहे।
 
कोतवाली थाने में दर्ज हुआ प्रकरण
धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस अब ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी आधार पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, पांच मिनट में ब्लास्ट की चेतावनी; परिसर खाली करवाया
 
तलाशी अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह, कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। जांच के दौरान कुछ समय के लिए कलेक्टरेट में मॉक ड्रिल जैसी चर्चाएं भी होती रहीं।
विज्ञापन

 
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश के अन्य जिलों के कलेक्टरेट कार्यालयों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। चित्तौड़गढ़ में भी इसी क्रम में यह ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसे लेकर पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें