फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: सांवलिया जी मंदिर के नवीन बोर्ड ने कार्यभार किया ग्रहण, भंडार गणना की ली जानकारी

Thu, 26 Jun 2025 10:40 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

राज्य सरकार के आदेश अनुसार गठित इस बोर्ड के सदस्यों ने मंदिर पहुंचकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और भंडार गणना की जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण के बाद सदस्य पवन तिवारी ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर कबूतर खाना से मंदिर तक लोटन यात्रा की
विज्ञापन
कार्य भार ग्रहण करते बोर्ड के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के नव गठित बोर्ड ने गुरुवार को कार्य भार ग्रहण किया। मंदिर सीईओ प्रभा गौतम में कार्य भार ग्रहण करवाया। भगवान सांवलिया सेठ के सामने ही अध्यक्ष हजारीदास उर्फ जानकीदास, विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित अन्य सदस्यों ने कार्य भर ग्रहण किया। इसके बाद सभी ने भगवान सांवलिया सेठ के भंडार गणना की जानकारी ली।
विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि राज्य सरकार ने बुधवार को ही आदेश जारी कर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल में नवीन बोर्ड का गठन किया। इसमें अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव सहित सदस्यों के रूप में विधायक अर्जुनलाल जीनगर, किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, हरिराम व मिठूलाल जाट को नियुक्त किया। वहीं बुधवार रात को कस्बे में जुलूस निकाला गया तथा अध्यक्ष व सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान जम कर आतिशबाजी भी हुई। वहीं गुरुवार को राजभोग आरती के बाद सभी सदस्य श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। यहां भगवान सांवलिया सेठ एक समक्ष दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर कार्य भार ग्रहण किया।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को कार्य भार ग्रहण करवाया। भगवान के समक्ष पूरे बोर्ड ने शपथ भी ली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी भी मौजूद रहे। सभी का उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया गया। कार्य भार ग्रहण के बाद नवीन बोर्ड ने भंडार गणना का भी अवलोकन कर जानकारी ली। इस दौरान भाजपा नेता श्रवण सिंह राव, अर्जुन जोनवाल सहित मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नंद किशोर टेलर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या है कलेक्टर टीना डाबी का नया फरमान, शाम 7 से सुबह 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध, जानें मामला



मनोकामना पूरी होने पर की लोटन यात्रा
इधर, मंदिर बोर्ड के सदस्य पवन तिवारी ने गुरुवार सुबह अपने घर से श्री सांवलियाजी मंदिर तक लोटन यात्रा की। यहां भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पवन तिवारी ने मनोकामना पूरी होने पर लौटन यात्रा की। कबूतर खाना स्थित अपने आवास से मंदिर तक ढोल के साथ लोटन यात्रा पूरी की। मार्ग में मंदिर बोर्ड चेयरमैन हजारीदास वैष्णव, लक्ष्मीलाल दाधीच, शिव टेलर, कंवरलाल गुर्जर सहित कई ग्रामीणों ने तिवारी का स्वागत किया। इस दौरान अरुण दाधीच, श्रवण तिवारी, अनिल तिवारी, प्रकाश तिवारी, अरविंद एवं मणिशंकर, सांवलिया ओझा, दिलीप तिवारी, दिनेश सेन सहित कई परिवार जन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें