फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: मोबाइल विवाद में दंपती ने उठाया खतरनाक कदम, गुस्से में खाया जहर, इलाज के बाद जान बची

Tue, 19 May 2026 05:03 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि युवा दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश कर ली। कमरे में दोनों को बेहोश पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराते दंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पीपलवास क्षेत्र के बानसेन गांव में मोबाइल फोन को लेकर हुआ घरेलू विवाद उस समय खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब एक युवा दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों को अचेत अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि समय रहते परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई, जिससे दोनों की जान बच सकी। फिलहाल डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बानसेन गांव निवासी रामलाल (22) पुत्र बाबूलाल और उसकी पत्नी सीमा (20) की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। परिजनों के मुताबिक विवाद की मुख्य वजह मोबाइल फोन था। रामलाल को आपत्ति थी कि उसकी पत्नी सीमा दिनभर मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करती थी।

धीरे-धीरे यह विवाद शक में बदल गया। रामलाल को संदेह होने लगा कि सीमा किसी अन्य व्यक्ति से लगातार बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और विवाद होता रहता था। सोमवार रात को भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: गुर्जर समाज की महापंचायत में बड़ा फैसला; शराब-दोडा पर बैन, शादी से लेकर मृत्युभोज तक बदले नियम

बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से और आवेश में आकर दोनों अपने कमरे में चले गए और जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे कमरे के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया।
विज्ञापन


उपचार के बाद सीमा को होश आ गया और हालत में सुधार होने पर उसे सामान्य महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं रामलाल की हालत शुरुआत में गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कर सघन निगरानी में रखा गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें