फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: छह चरण में सांवलिया सेठ के भंडार की गणना पूरी, 29 करोड़ रुपये और सोने-चांदी का चढ़ावा आया

Thu, 03 Jul 2025 10:57 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलियाजी मंदिर में छह चरणों में भंडार गणना के दौरान 22.93 करोड़ रुपये नकद, 851 ग्राम सोना और 73 किलो चांदी प्राप्त हुई। भेंट कक्ष से 6.28 करोड़ रुपये सहित सोना-चांदी भी मिला है। 
विज्ञापन
श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार की गणना पूरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक आस्था का केंद्र माने जाने वाले चित्तौड़गढ़ जिले के श्री सांवलियाजी मंदिर में हाल ही में खोले गए भंडार की गणना  छह चरणों में पूरी की गई। भंडार एवं भेंट कक्ष को मिलाकर कुल 29 करोड़ रुपये से अधिक की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई है, साथ ही सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण भी निकले हैं।  
विज्ञापन


गुरुवार को अंतिम गणना के दौरान नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह, व्यवस्था व प्रोटोकॉल प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व गौशाला प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरीलाल गाडरी औरे क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

भंडार गणना का विवरण  
  • प्रथम चरण (चतुर्दशी): 10 करोड़ 25 लाख
  • द्वितीय चरण: 1 करोड़ 80 लाख
  • तृतीय चरण: 4 करोड़ 55 लाख
  • चतुर्थ चरण: 5 करोड़ 16 लाख
  • पंचम चरण (बुधवार): 1 करोड़ 71 हजार 100
  • षष्ठम चरण (गुरुवार): 16 लाख 90 हजार 513
  • छहों चरणों की कुल राशि 22 करोड़ 93 लाख 61 हजार 613 रही।
ये भी पढ़ें: कुंभलगढ़ दुर्ग पर ताजिया निकालने को लेकर हिंदू संगठनों का विरोध, सैकड़ों लोग जुटे, नारेबाजी की
विज्ञापन


आभूषण की गणना वजन में 
  • सोना: 851 ग्राम 900 मिलीग्राम
  • चांदी: 73 किलो 519 ग्राम
ये भी पढ़ें: झमाझम बारिश से बिगड़े हालात, सड़कें बन गईं दरिया, पानी में बहने से तीन की मौत; देखें वीडियो

भेंट कक्ष कार्यालय में प्राप्त राशि
  • नकद और मनीऑर्डर: 6 करोड़ 28 लाख 98 हजार 917
  • सोना: 142 ग्राम 200 मिलीग्राम
  • चांदी: 68 किलो 695 ग्राम 500 मिलीग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें