फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: नारकोटिक्स अधिकारियों पर फर्जी कार्रवाई और अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Fri, 20 Jun 2025 09:21 AM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिले में नारकोटिक्स विभाग की गलत कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने नारकोटिक्स अधिकारियों पर फर्जी कार्रवाई कर रुपये ऐंठने और निर्दोष किसानों को फंसाने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स अधिकारियों के खिलाफ चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट पर धरना देते ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कपासन विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नारकोटिक्स अधिकारियों पर गलत कार्रवाई और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए रूद गांव सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नारकोटिक्स अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। विधायक ने आरोप लगाया कि नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी आधा दर्जन से अधिक मामलों में निर्दोष किसानों से अवैध रूप से रुपये वसूल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bhilwara News: हाईवे पर चालकों को लूटने वाली गैंग का खुलासा, दो युवतियों समेत छह गिरफ्तार; ऐसे करते थे वारदात
विज्ञापन


ज्ञात हो कि चित्तौड़गढ़ जिले में अफीम किसानों की प्रमुख नगदी फसल है। हालांकि तस्करी पर रोकथाम के लिए नारकोटिक्स विभाग और पुलिस नियमित निगरानी करते हैं, लेकिन किसानों का आरोप है कि हाल ही में निर्दोष किसानों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और मुकदमे से बचाने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है।

गुरुवार को राशमी और गंगरार क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने नारकोटिक्स अधिकारियों पर फर्जी कार्रवाई कर रुपये ऐंठने और निर्दोष किसानों को फंसाने के आरोप लगाए। रूद गांव के एक किसान के खेत पर बुधवार को हुई छापेमारी को किसानों ने पूरी तरह फर्जी करार दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान विधायक अर्जुनलाल जीनगर के साथ भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह और विजयराज सिंह भी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। प्रदर्शन के माध्यम से किसानों ने मांग की कि निर्दोष किसानों को तत्काल राहत दी जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें