फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: नारकोटिक्स विभाग ने पकड़ा 12 क्विंटल डोडा चूरा, तीन गिरफ्तार; गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

Tue, 17 Jun 2025 10:29 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूराे की चित्तौड़गढ़ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर बस्सी थाना क्षेत्र के जयसिंह पुरा गांव में दबिश दी। यहां एक बाड़े में डोडा चूरा से भरी एक पिकअप पकड़ी।
 
विज्ञापन
पकड़ा गया डोडा चूरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की और से अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में डोडा चूरा जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूराे की चित्तौड़गढ़ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर बस्सी थाना क्षेत्र के जयसिंह पुरा गांव में दबिश दी। यहां एक बाड़े में डोडा चूरा से भरी एक पिकअप पकड़ी।

पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अचानक पहुंची कोटा, संगठन के पदाधिकारियों को नहीं लगी भनक; जानें कारण    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ एक अन्य टीम ने दूसरे बाड़े पर छापा मार कर तलाशी ली। तलाशी लेकर इस बाड़े से 1 हजार 221 किलो 730 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए एक पिकअप और एक बाइक भी जब्त की है। नारकोटिक्स ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें