फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: चित्तौड़ में खुलेगी एंटी नारकोटिक्स चौकी, तस्करों पर लगाम कसने की तैयारी

Wed, 19 Mar 2025 06:07 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चित्तौड़गढ़ जिले में नारकोटिक्स की चौकी खुलेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि चौकी खुलने से तस्करों पर लगाम लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में खुलेगी नारकोटिक्स चौकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, उपयोग और एनडीपीएस के अपराधों पर लगाम लगाने की सरकार ने पुख्ता तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चित्तौड़गढ़ सहित 17 स्थानों पर एंटी नारकोटिक्स चौकी खोली जाएगी। इसके तहत चित्तौड़गढ़ और सलूम्बर जिले रहेंगे।

विज्ञापन


राजस्थान के पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने इस संबंध में आदेश जारी कर बताया कि नारकोटिक्स चौकियों के लिए एंटी नारकोटिक्स पुलिस थाना जयपुर होगा। यहां इस सबंध में सभी मामले दर्ज हो सकेंगे। इन चौकियों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उपयोग कर नियंत्रण किया जाएगा। इनके आदेश में बताया कि इन चौकियों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों संबंधी अपराधियों के रिकॉर्ड के साथ-साथ मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के विरुद्ध जन जागरुकता चलाई जाएगी। इन चौकियों के लिए सरकार के स्तर पर प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। यह चौकियां एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधीन काम करेंगी।

यह भी पढ़ें: 25 बीघा जमीन पर UIT ने JCB चलाई, मंत्री किरोड़ीलाल ने मुख्य सचिव को भेजी थी शिकायत, ये रहा मामला
विज्ञापन


यह होगी चौकी प्रभारी की भूमिका

जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अधिकारी तैनात होगा। जो एनडीपीएस अपराधों और अपराधियों के संदर्भ में गोपनीय सूचनाएं एकत्र करने, एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधों द्वारा अर्जित की गई सम्पत्तियों का अधिग्रहण करवाने, मादक पदार्थों में संलिप्त अपराधियों की पहचान और सूचनाएं संग्रहण करने, स्थानीय पुलिस थानों की मदद से तस्करी की निरोधात्मक कार्रवाई करने, चिन्हित प्रकरणों में केस ऑफिसर ने कार्य करने, मादक पदार्थाें के प्रकरणों में लिप्त अपराधियों के डोजियर तैयार करने, अपराधियों के संबंध में न्यायालय में लंबित प्रकरणों में सजा कराने, सूचना प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग कर डार्क वेब क्रिप्टो करंसी के माध्यम से तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करने, प्रथम सूचना रिपोर्ट आदि का संधारण करने, सिंथेटिक ड्रग्स, प्री कर्सर केमिकल्स और अवैध ड्रग फैक्ट्रियों के संबंध में सूचना संकलित करने, छात्र-छात्राओं के मादक पदार्थों के हॉट स्पॉट चिन्हित करने के साथ-साथ मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जन जागरुकता बढ़ाने और नशा मुक्ति व पुनर्वास केन्द्रों के निरीक्षण का काम करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आबूरोड में 381 यूनिट ब्लड डोनेशन, रक्तदाताओं में 93 महिलाएं सम्मिलित, देखें वीडियो

यहां स्थापित होगी नारकोटिक्स की चौकियां
पुलिस महानिदेशक यूआर साहू द्वारा जारी आदेश के तहत एंटी नारकोटिक्स फोर्स पुलिस थाना जयपुर के तहत जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, गंगानगर, अनूपगढ़, मालाराम पुर, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर, नागौर और बीकानेर में 17 चौकियों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें