फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhitorgarh News: मेनाल झरने में गिरने से युवक की मौत, चट्टानों से टकराने पर गई जान; परिजन बेसुध

Sun, 05 Jul 2026 02:41 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ के बेगूं स्थित मेनाल झरने में ऊंचाई से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। नीचे चट्टानों पर शव मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में हादसा पैर फिसलने से होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
झरने के नीचे पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मेनाल झरने के गहरे कुंड में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक मेनाल झरने के ऊपरी हिस्से से अचानक असंतुलित होकर नीचे गहरे कुंड में जा गिरा। झरने की अधिक ऊंचाई के कारण वह नीचे मौजूद नुकीली चट्टानों से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

कुछ समय बाद आसपास मौजूद लोगों ने झरने के नीचे चट्टानों पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को झरने के नीचे से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण ऊंचाई से गिरने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें