फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा, गेट तोड़कर घुसे श्रद्धालु; पुलिस ने 4 को पकड़ा

Tue, 14 Jul 2026 08:42 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या पर दर्शन के दौरान कुछ लोगों ने जबरन प्रवेश करने की कोशिश में हंगामा कर दिया। आरोप है कि उन्होंने लकड़ियों से गेट तोड़ दिया और सुरक्षा गार्ड से मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
मंदिर गेट पर हंगामा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या के अवसर पर दर्शन के दौरान कुछ लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। हरिजन मोहल्ला स्थित प्रवेश द्वार पर कुछ श्रद्धालुओं के एक समूह ने जबरन प्रवेश करने का प्रयास करते हुए लकड़ियों से गेट पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान मंदिर के सुरक्षा गार्ड के साथ भी मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन




मंदिर कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी लगातार श्रद्धालुओं को समझाने और शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन हंगामा कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में उन्होंने गेट तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बिगड़ा माहौल
अमावस्या के कारण मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी और अधिकांश श्रद्धालु शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों की हरकत से मंदिर का माहौल प्रभावित हो गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

चार लोगों को हिरासत में लिया गया
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हंगामा करने वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'जनता के मूड से डर गई सरकार', सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला

मंदिर प्रशासन ने की अनुशासन बनाए रखने की अपील
मंदिर प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ हमेशा सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से भी अनुशासन और मंदिर की मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मंदिर की व्यवस्था को बाधित करने वाली ऐसी घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें