फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: प्रेम प्रसंग में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा युवक, सिविल डिफेंस की मदद से समझाइश कर नीचे उतार

Thu, 27 Nov 2025 09:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घरवालों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की तो प्रेमी मौसम विभाग कार्यालय परिसर में लगे सौ फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद समझाइश कर उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
सौ फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक भीलवाड़ा मार्ग स्थित मौसम विभाग कार्यालय परिसर में लगे करीब 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक के इस तरह का कदम उठाने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत, समझाइश और परिजनों को बुलाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार दोपहर करीब सवा 12 बजे सूचना मिली कि एक युवक मौसम विभाग के परिसर में स्थित टॉवर पर चढ़ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक ऊपर बैठा है और नीचे आने से मना कर रहा है। टॉवर का दरवाजा खुला होने से वह आसानी से अंदर पहुंच गया था। युवक की पहचान मिश्राओं की पिपली निवासी गोविंद रैगर के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें: Alwar News: बस स्टैंड पर ठगों ने वृद्धा को बनाया निशाना, 13 लाख के गहनों से भरा लिफाफा बदलकर फरार
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का जिक्र किया। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों को मौके पर बुलाया और सिविल डिफेंस टीम की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा।

घटना की सूचना पर डीएसपी विनय चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौसम विभाग कार्यालय के आसपास भीड़ को हटाया और परिसर खाली करवाया।
विज्ञापन


काफी देर की समझाइश के बाद गोविंद को नीचे उतारा गया। पुलिस ने उसे शांत कर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की भी पुष्टि कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें