फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी को गोली मारने के बाद बेटे ने पिता को मार डाला, चित्तौड़गढ़ में खूनी पारिवारिक विवाद से सनसनी

Tue, 18 Aug 2026 04:37 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के गंगरार इलाके में पारिवारिक विवाद के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, भगवान लाल ने अपनी दूसरी पत्नी भोमली को गोली मार दी। मां की मौत से गुस्साए बेटे अनिल ने लाठी से हमला कर पिता की जान ले ली। बीच-बचाव करने आई भगवान लाल की लिव-इन पार्टनर तारा भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगरार इलाके में सोमवार रात एक पारिवारिक विवाद के दौरान खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई। सुवाणियां गांव में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहे 55 वर्षीय भगवान लाल ने बातचीत के दौरान अपनी दूसरी पत्नी 50 वर्षीय भोमली पर गोली चला दी। मां की आंखों के सामने मौत होते देख बेटे अनिल ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर पिता की जान ले ली। इस वारदात में बीच-बचाव करने आई लिव-इन पार्टनर 35 वर्षीय तारा भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घर लौटने की बात पर शुरू हुआ विवाद
भैरूसिंह जी का खेड़ा निवासी भगवान लाल की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी 51 वर्षीय लाडू से दो बेटियां हैं, जबकि दूसरी पत्नी भोमली से दो बेटे और दो बेटियां हैं। भगवान लाल अपनी दोनों पत्नियों से अलग सुवाणियां गांव में नदी किनारे खेत पर बने घर में तारा के साथ रहकर खेती और मवेशियों की देखभाल करता था। सोमवार रात करीब नौ बजे परिवार के लोग उसे घर वापस लौटने के लिए समझाने पहुंचे थे। शुरुआती बातचीत के बाद दोनों पक्षों में बहस और गाली-गलौज होने लगी।

बहस के बीच पत्नी पर चला दी गोली
माहौल तनावपूर्ण होने पर भगवान लाल ने अपनी दूसरी पत्नी भोमली पर गोली चला दी। गोली लगने से भोमली गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मां की मौत देख बेटे का फूटा गुस्सा
मां की मौत से गुस्साए अनिल का सब्र टूट गया। उसने पास पड़ी लाठी उठाकर पिता भगवान लाल पर लगातार वार करना शुरू कर दिया। लाठी के प्रहार से भगवान लाल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई।

बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल
झगड़ा रोकने की कोशिश में भगवान लाल की लिव-इन पार्टनर तारा भी बीच में आई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। तारा को पहले चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया। फिलहाल तारा का इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, गांव में अतिरिक्त बल तैनात
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और दोनों मृतकों के शव चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'छात्रसंघ चुनाव हर साल हों, युवाओं को लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रखें'; बोले- राजेंद्र गुढ़ा
विज्ञापन


बेटे और पहली पत्नी से पूछताछ
पुलिस ने भगवान लाल के बेटे अनिल और पहली पत्नी लाडू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें