फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और कुरियर व्यवसायी पर गोलीबारी, अस्पताल में भर्ती; घटना से हड़कंप

Tue, 11 Nov 2025 02:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

BJP Leader Shot: चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और कुरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी पर फायरिंग कर दी गई, जिससे वे घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस बीच विधायक और कई नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
भाजपा नेता और कुरियर व्यवसायी पर गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता और कुरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से रमेश ईनाणी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पीएमओ दिनेश वैष्णव और चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है।

विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर, रघु शर्मा, श्रावणसिंह राव, गौरव त्यागी, ओम शर्मा और राजन माली सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Anta By Election 2025 Live: दोपहर एक बजे तक अंता में 47.77 प्रतिशत हुआ मतदान, केन्द्रों के बाहर महिलाओं की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, फायरिंग की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसपी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें