फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: तबादला करने से गुस्साए तकनीकी कर्मचारी ने लोहे की रॉड से सहायक अभियंता पर किया हमला, मामला दर्ज

Tue, 11 Mar 2025 10:01 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

तकनीकी कर्मचारी ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तबादला करने से गुस्साए तकनीकी कर्मचारी ने लोहे की रॉड से सहायक अभियंता पर हमला किया है। फिलहाल, मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय में कार्यरत सहायक अभियंता पर तकनीकी कर्मचारी ने हमला कर दिया। आरोपित तकनीकी कर्मचारी पप्पू लाल धाकड़ के विरुद्ध लोहे की रॉड से हमला करने और कार में तोड़फोड़ कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने, जानलेवा हमला करने का मामला बस्सी थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बस्सी थाने पर दी अपनी रिपोर्ट में सहायक अभियंता ने देवेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पप्पूलाल धाकड़ को विभागीय जांच के संबंध में मांगरोल निम्बाहेड़ा से निलम्बित किया गया था। वहीं, मई 2024 में निलंबन बहाल करते हुए उनका पदस्थापन बस्सी किया गया था। लेकिन ड्यूटी के बाद पप्पूलाल धाकड़ पांच माह गायब रहा और उनकी कार्यशैली की शिकायतें मिलती रही। इस पर उच्चाधिकारियों ने उक्त तकनीकी कर्मचारी का कार्यक्षेत्र बदलने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें: दाह संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 100 से अधिक लोग हुए घायल, चल रहा इलाज
विज्ञापन


इस पर 10 मार्च को पप्पूलाल धाकड़ का अभयरपुरा फीडर से मोतीपुरा फीडर पर ड्यूटी करने के लिए निर्देश दिए गए। इससे आक्रोशित होकर पप्पूलाल धाकड़ ने नशे की हालत में लोहे की रॉड से सहायक अभियन्ता देवेन्द्र कुमार मीणा पर हमला कर दिया। बाद में दूसरे कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो पप्पू लाल धाकड़ ने सहायक अभियंता की कार में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय बैठक, बोले- राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का करें कार्य

इसकी जानकारी निगम के उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही बस्सी थाने में राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने, कार्यालय समय में शराब पीने और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के संबंध में प्रकरण दर्ज करवाया। सहायक अभियन्ता देवेन्द्र कुमार मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें