फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: अनुकंपा नियुक्ति के लिए मांगी थी रिश्वत, CMHO कार्यालय के दो अधिकारियों पर FIR; जानें मामला

Fri, 20 Jun 2025 07:58 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
विज्ञापन
सबूतों के आधार पर एसीबी ने दर्ज किया केस।
विज्ञापन

अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) उदयपुर ने चित्तौड़गढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला अप्रैल महीने का है, रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत जुटाने के बाद अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर में सड़क धंसी, सीकर में बाइक बही, कई जिलों में सड़कें जलमग्न; तस्वीरें

शिकायतकर्ता युद्धवीर सिंह यादव, निवासी महाराजावास (कोटपुतली-बहरोड़) ने ACB उदयपुर कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार, युद्धवीर के पिता नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, जिनकी मार्च 2022 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उस समय युद्धवीर 12वीं उत्तीर्ण नहीं था, लेकिन बाद में योग्यता पूरी कर उसने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दस्तावेज जमा करवाने के दौरान CMHO कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी मांगीलाल खटीक ने उससे 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इस पर उसने 25 हजार रुपये दे दिए। कुछ समय बाद वरिष्ठ सहायक नईम बेग ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया और फिर दोनों अधिकारियों ने शेष कार्य कराने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। इसके बाद युद्धवीर सिंह ने ACB उदयपुर से संपर्क किया। ACB टीम ने रिकॉर्डिंग डिवाइस के साथ शिकायतकर्ता को CMHO कार्यालय भेजा। रिकॉर्डिंग में रिश्वत की मांग की पुष्टि हो गई और सौदा 80 हजार रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंदर से बचने के प्रयास में सागर जलाशय में गिरा 15 साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत

शक होने पर अधिकारी भागा, मामला दर्ज
ACB की ट्रेप योजना के तहत शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये नकद और 60 हजार रुपये चिल्ड्रन बैंक के नोटों के साथ भेजा गया। लेकिन, बातचीत के दौरान नईम बेग और मांगीलाल खटीक को शिकायतकर्ता के गले में लटके रिकॉर्डिंग डिवाइस पर शक हुआ तो मांगीलाल वहां से भाग गया। इस कारण ट्रेप नहीं हो सका, लेकिन रिकॉर्डिंग और बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच का जिम्मा ACB अधिकारी डॉ. शोनू को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें