फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो की मौत

Tue, 16 Dec 2025 04:47 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार सिक्स लेन के बीच लगे सीमेंट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन बोनट से निकलकर दूर जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सिक्स लेन के बीच लगे सीमेंट डिवाइडर से टकरा गई और पलटी खा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन बोनट से उछलकर सर्विस रोड से दूर जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एक व्यक्ति कार में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: डीडवाना में एसबीआई एटीएम पर सनसनीखेज लूट, गैस कटर से काटकर 20 लाख से अधिक ले उड़े बदमाश
विज्ञापन


भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे नरधारी गांव के पास हुआ। कार उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही थी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ पहुंचाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर नेशनल हाईवे के मैनेजर नरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह सहित कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। मृतक और घायल उदयपुर निवासी बताए जा रहे हैं। घायल की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शवों की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें