फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News : स्कूल में अश्लील हरकतों के मामले में शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 20 Jan 2025 11:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिले के आजोलिया का खेड़ा स्थित सालेरा स्कूल में वायरल हुए अश्लील वीडियो के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को तीन सदस्यीय जांच टीम ने स्कूल का दौरा किया, जहां स्टाफ और विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान गांववासियों ने प्रधान शिक्षक और शिक्षिका की बर्खास्तगी की मांग करते हुए स्कूल में हंगामा किया।
विज्ञापन
सालेरा स्कूल में जांच के लिए पहुंची शिक्षा विभाग की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सालेरा स्कूल के शिक्षक अरविंद व्यास और एक महिला शिक्षिका का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद यह मामला शिक्षा विभाग और पुलिस के सामने आया। वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलने के बाद मामले की शिकायत शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री तक की गई।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए शिक्षक अरविंद व्यास को निलंबित कर मुख्यालय राशमी स्थानांतरित कर दिया, वहीं शिक्षिका को भी निलंबित कर रावतभाटा मुख्यालय भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है, जो आज घटना के संबंध में बातचीत करने स्कूल पहुंची। जांच टीम ने प्रधान शिक्षक के कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां के वीडियो के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों के बयान भी दर्ज किए गए।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी स्कूल में इकट्ठा हो गए और शिक्षकों की बर्खास्तगी की मांग की। पुलिस ने मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी जांच टीम को सौंपे हैं। अब टीम इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजेगी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें