फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News : प्रेम प्रसंग के कारण युवती के परिजनों ने युवक को चाकू मारा, इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 29 Dec 2024 08:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

कल देर रात आपसी कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे युवक को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के गांधीनगर इलाके में शनिवार देर रात आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उदयपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उदयपुर में पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सियालिया गांव का निवासी मृतक युवक लखन पंवार और उसका भाई राम पंवार चित्तौड़गढ़ में सफाई का काम करते थे और गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री जन आवास में किराए से रहते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाले विकास लोठ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लखन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से लखन के पेट, कूल्हे और सीने पर गहरे घाव हो गए, जिससे उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक के भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि लखन का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसे युवती के परिवार वाले स्वीकार नहीं कर रहे थे। घटना से कुछ समय पहले युवती की मां ने लखन से झगड़ा किया था। इसके बाद युवती का भाई अपने दो साथियों के साथ आया और लखन पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लखन और राम जुड़वा भाई थे और पिछले 10 साल से चित्तौड़गढ़ में रहकर काम कर रहे थे। कोतवाली थाना प्रभारी संजय स्वामी ने मौके का मुआयना कर पड़ोसियों से पूछताछ की है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें