फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh Crime: मोबाइल दुकान की आड़ में पकड़ा अवैध हवाला कारोबार, 50 लाख रुपये से अधिक जब्त, दो गिरफ्तार

Wed, 31 May 2023 07:55 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ में शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट स्थित मोबाइल की दुकान पर कोतवाली थाना पुलिस ने छापामार कर दुकान में चलाए जा रहे अवैध हवाला कारोबार के तहत कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक नगद राशि जब्त की है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ में कोतवाली पुलिस ने अवैध हवाला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस तलाशी में नगद राशि के अलावा नोट गिनने की मशीन, ब्लेंक चैक, डीवीआर, अलग-अलग कंपनी की सीलें आदि जब्त किए। मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सम्प्रेषण गृह भिजवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सोमवार सुबह थानाधिकारी कोतवाली विक्रम सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि न्यू क्लोथ मार्केट चित्तौड़गढ़ में स्थित ऋषभ कॉम्पलेक्स में ज्ञानमल चपलोत पुत्र शेषमल चपलोत की मोबाइल की दुकान में अवैध हवाला का कारोबार चल रहा है। सूचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा ज्ञानचन्द चपलोत की दुकान में दबिश दी जाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोबाइल दुकान के अन्दर 50 लाख 33 हजार रुपये नगद, एक डीवीआर, अलग-अलग कम्पनी की 74 सीले, नोट गिनने की 03 मशीने व एक लेपटॉप, 151 खाली चैक हस्ताक्षरशुदा, 362 भरे चेक, 412 अलग–अलग बैंक खातों की चैकबुके व डायरिया मिली, जिनको जब्त किया गया।

पुलिस की प्रारम्भिक जांच से इन व्यक्तियों की ओर से अलग-अलग लोगों से कैश रुपये लेकर अलग-अलग फर्जी कम्पनियां बनाकर उनके एकाउण्ट से एन्ट्री जनरेट कर लोगों के बैंक खातों में रुपए ट्रान्सफर करना और हवाला का कारोबार करने का पता चला। इस सम्बन्ध में जानकारी किए जाने के लिए बैंक, आयकर विभाग जीएसटी विभाग से सम्पर्क किया जा रहा है। विभिन्न बैंक में सम्पर्क किया, तब जाकर खाते सीज़ किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। दुकान से मिली 74 विभिन्न फर्मों की सीलों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की जा रही है, कि वास्तव इस तरह की फर्म अस्तित्व में है या नहीं। कोड वर्ड में लिखी डायरियों और रजिस्टरी को समझने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




दुकान में नगद राशि और नोट गिनने की मशीन, लैपटॉप उपकरण, डायरियां, बैंक चेकबुक आदि को जब्त कर विधि अनुरूप हवाले के मामले की जांच की जा रही है। दुकान में बिना हिसाब के इतने नगद रुपये मिलना हवाला का कारोबार ही माना जा रहा है। मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने ऋषभ कॉम्प्लेक्स निवासी 25 वर्षीय कनकमल पुत्र सांवरमल चपलोत और पुरानी पुलिस चौकी के पास, बस्सी निवासी 26 वर्षीय रोशनलाल पुत्र रामनिवास भांड को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी ज्ञानमल पुत्र शेषमल चपलोत अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। वहीं, एक बाल अपचारी को डिटेन कर बाल सम्प्रेषण गृह भिजवाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


कार्रवाई करने वाली टीम...
थानाधिकारी कोतवाली विक्रम सिंह, एएसआई सुनील महाजन, देवीलाल, जितेन्द्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल कमलेश कुमार, गोपाल लाल, कमलेश, नवरंग, फतह सिंह, कॉन्स्टेबल राजेश, लोकेन्द्र सिंह, रवि, सुनील, रमेश, हरफुल, ओमप्रकाश, बलराम, आरती और नीतू।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें