फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: सांवलियाजी के भंडार गणना के पांच चरण पूरे, अब तक 25 करोड़ 50 लाख निकले, शुक्रवार को छठा चरण

Thu, 05 Dec 2024 09:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर के भंडार से चढ़ावे की राशि की गणना का पांचवां चरण गुरुवार को पूरा हुआ। अब तक कुल ₹25.47 करोड़ की नकद राशि प्राप्त हुई है। इस बार दो माह का भंडार खोला गया है, जिसे कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर खोला गया था।
विज्ञापन
सांवलियाजी के भंडार की गणना में लगे सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में एक सप्ताह पूर्व खोले गए भंडार से निकली चढ़ावा राशि की गणना का गुरुवार को पांचवां चरण था। अब तक पांच चरण में कुल 25 करोड़ 47 लाख 74 हजार 500 रुपये की चढ़ावा राशि की गणना की जा चुकी है। भंडार से निकली राशि की गणना शुक्रवार को भी होगी। इसके अलावा भंडार और भेंट कक्ष में प्राप्त सोने और चांदी का वजन भी होगा।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। भंडार से प्राप्त राशि की चतुर्दशी से लेकर गुरुवार तक पांचवें चरण की गणना सम्पन्न हुई। पांचवें चरण की गणना में 03 करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। पांचों चरणों की गणना में ठाकुरजी के भंडार से इस माह अब तक कुल 25 करोड़ 47 लाख 74 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। साथ ही भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा है। 

इधर, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नकद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। गुरुवार को पांचवें चरण की गणना करने के दौरान श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, ममतेश शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, भैरूलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम व नायब तहसीलदार शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, मंदिर व्यवस्था प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व सुरक्षा प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे। गुरुवार को गणना करने के बाद भी शेष बची राशि की गणना शुक्रवार को छठे चरण के रूप में की जाएगी। बताया गया है कि इस बार दो माह का भंडार खोला गया था। दीपावली पर आने वाली अमावस्या पर भंडार नहीं खुलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें