फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackmail Scandal: मोहाली से पहले राजस्थान के इस कांड से दहला था देश, 100 से ज्यादा लड़कियां बनीं थीं शिकार

Wed, 21 Sep 2022 09:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Blackmail Scandal: पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी लड़कियों की अश्लील तस्वीरें एक लैब पर धुलवाते थे। लैब के कर्मचारी ने भी उन लड़कियों को धमकाना शुरू कर दिया। उसने भी कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। मामले के खुलासे के बाद कई लड़कियों ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
अदालत ने आठ को दी थी उम्रकैद की सजा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Blackmail Scandal:  मोहाली की निजी यूनिवर्सिटी की छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिए गए। हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की ने करीब 60 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए हैं। आरोपी लड़की ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उससे ब्लैकमेल कर वीडियो बनवाए जा रहे थे। इस मामले की चर्चा देशभर हो रही है, लेकिन 21 अप्रैल 1992 को इससे भी ज्यादा भयानक घटना राजस्थान के अजमेर जिले से सामने आई थी। जहां स्कूल और कॉलेज की 100 से ज्यादा छात्रों को फंसाकर उनका यौन शोषण और गैंगरेप तक किया गया था। इस दौरान कई लड़कियों ने आत्महत्या तक कर ली थी। इस पूरे कांड में कई रसूखदार लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। आइए आपको बताते हैं, हैवानियत और दरिंदगी से भरी इस रुहकंपा देने वाली वारदात के बारे में। 

विज्ञापन

  
साल 1992 और तारीख थी  21 अप्रैल, इस दिन एक अखबार ने बड़ा खुलासा किया। जिसके बाद सामने आया कि अजमेर में रसूखदार परिवारों के लोगों ने स्कूल और कॉलेज की 100 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया। दावा किया गया कि इनमें से कई लड़कियों के साथ गैंगरेप भी किया गया है। हालांकि, उस दौरान ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण इस मामले को दबाने की कोशिश की गई। इसके बाद 15 मई को अखबार ने कई लड़कियों की तस्वीरों को धुंधलाकर छापा और उनके बयान भी लिखे। इसके बाद इस मामले की चर्चा देश भर में होने लगी। 

दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों ने अपने बयान में बताया कि शहर के कुछ रसूखदार परिवार के लोगों ने उन्हें फंसाया और उनका यौन शोषण किया। इस दौरान उनके अश्लील फोटो भी ले लिए। इसके बाद उन्हें डराया और धमकाया जाने लगा। लड़कियों पर उनकी सहेलियों को साथ लाने का भी दबाव बनाया जाता, ऐसा नहीं करने पर उनके अश्लील फोटो घर वालों को दिखाने सहित अन्य तरह की धमकियां भी दी जाती थीं। लड़कियां खुद को बचाने के लिए अपनी सहेलियों को ले जाती। इस तरह आरोपियों ने एक-एक कर 100 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसा और उनका यौन शोषण किया। इस दौरान कई लड़कियों के साथ गैंगरेप भी किए गए।

अखबार के खुलासे के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू हुई। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में सामने आया कि आरोपी लड़कियों की अश्लील तस्वीरें एक लैब पर धुलवाते थे। लैब के कर्मचारी ने भी उन लड़कियों को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने भी कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। सबसे दर्दनाक बात तो यह है कि मामले के खुलासे के बाद कई लड़कियों ने आत्महत्या कर ली। कहा जाता है कि नौबत यहां तक आ गई थी कि शहर की लड़कियों से शादी करने के लिए भी कोई तैयार नहीं था।   
विज्ञापन

जयपुर में छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
मामले की जांच में इस कांड के आरोपियों के खुलासे हुए तो सब हैरान रह गए। ज्यादातर आरोपी रसूखदार परिवार के थे। अजमेर के सबसे चर्चित चिश्ती परिवार का नाम भी इस कांड में जुड़ा। पुलिस ने नफीस चिश्ती और फारूक चिश्ती को आरोपी बनाया, दोनों उस दौर में यूथ कांग्रेस के नेता भी थे। पुलिस ने 17 लड़कियों की गवाही के बाद 18 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। जिनमें से आठ को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें