गजेंद्र सिंह शेखावत की पत्नी नौनंद कंवर ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अवॉर्ड ग्रहण किया।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रतिष्ठित चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से नवाजा गया है। शेखावत इन दिनों अमेरिका में विश्व बैंक जल सप्ताह सम्मेलन में भाग लेने गए हुए हैं। ऐसे में शेखावत की अनुपस्थिति में अवॉर्ड उनकी पत्नी नौनंद कंवर ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से ग्रहण किया।
शेखावत ने नौनंद कंवर के अवॉर्ड लेते हुए फोटो को साझा करते हुए कहा कि अवॉर्ड से जनसेवा का मेरा संकल्प सुदृढ़ होगा। यह उपलब्धि विकास के लिए बदलाव के प्रति प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने अवॉर्ड के लिए ज्यूरी के सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से आयोजक नंदन कुमार झा का साधुवाद दिया।
बतादें कि शेखावत देश के पहले जलशक्ति मंत्री हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन और नमामि गंगे मिशन को सफलतापूर्वक लागू करा रहे हैं। 2019 में नल से जल योजना लागू होने के बाद देश के 3.24 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचा है। देश के 11.29 करोड़ से अधिक ग्रामीण घर नल कनेक्शन से जुड़ गए हैं। साल 2024 तक सभी 19.39 करोड़ ग्रामीण घरों को नल कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य है।