राजस्थान विधानसभा भवन में बुधवार को विस पूर्व अध्यक्ष स्व. निरंजन नाथ आचार्य की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। पूर्व विधायक नवरंग सिंह, विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव महेश शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्व. आचार्य को पुष्पांजलि दी। इस दौरान मौके पर मौजूद पूर्व नवरंग सिंह सहित विधानसभा के सचिन ने उनके योगदान को याद किया।