फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 08:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बाड़मेर के थाना बायतु क्षेत्र में नेशनल हाईवे से एक युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में थाना पुलिस की टीम द्वारा आरोपी किरता राम जाट पुत्र सताराम निवासी चिमजनी बायतु को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर पुलिस आरोपी से घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि 16 मार्च को बायतु पनजी में नेशनल हाईवे पर लीलाला निवासी खेगार राम जाट को अगवा कर फिरौती की मांग की गई थी।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी नरपत सिंह, सीओ जग्गू राम और एसएचओ ओम प्रकाश की टीम गठित कर कंट्रोल रूम को सूचना देकर सभी जगह नाकाबंदी करवाई गई।

आरोपी किरता राम जाट को गिरफ्तार किया 
एसएचओ ओमप्रकाश ने मय टीम के तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं का लगातार पीछा किया गया। पुलिस के बढ़ते शिकंजे से डरकर बदमाश अपह्रत खेगार राम को नरसाली नाडी के पास फेंक कर फरार हो गए। अपह्रत को डिटेन कर पुलिस टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश जारी रखी। इसी क्रम में आरोपी किरता राम जाट को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें