फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Didwana Accident News: संतुलन बिगड़ने की वजह से कार पलटी, हादसे में युवक व महिला गंभीर, इलाज जारी

Sun, 17 Dec 2023 03:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना

सार

Didwana Accident News: डीडवाना में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक महिला और एक युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
डीडवाना में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडवाना शहर के मेदासर चौराहा मेगा हाईवे पर एक सड़क हादसा सामने आया है। बता दें कि एक स्विफ्ट कार सवार तेज गति से आ रहा था। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ने की वजह से कार असंतुलित हो गई और पलटी खाकर रोड के साइड से उतर गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार में सवार एक युवक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहन की सहायता से शहर के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार जारी किया गया।

पुलिस ने जुटाई जानकारी
वहीं एक घायल महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार कर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सारे घटनाक्रम की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें