sachin pilot with talk candidetes
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का सोमवार को सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों ने दौसा में सिकन्दरा के पास एनएच 11 पर रास्ता रोक लिया।
पायलट धौलपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा भरवाने के लिए जयपुर से धौलपुर जा रहे थे। इस दौरान सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों ने रास्ता रोक लिया। गुर्जर समाज के इन लोगों ने पायलट से सरकारी नौकरियों में नियुक्ति के मामले में सरकार पर दबाव बनाने मांग की।
पायलट ने सफाई दी कि विपक्ष ने तीन बार विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। विपक्ष के दबाव के चलते सरकार नियुक्तियों के मामले में प्रयास कर रही है। इस मौके पर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र खूंटला, अभ्यर्थी देवराज चाड़, रामप्रसाद पटेल, युवा गुर्जर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, देवसेना अध्यक्ष जलसिंह कसाना आदि मौजूद थे।
इस दौरान नेशनल हाइवे नंबर 11 पर पायलट के काफिले के रुकने से कुछ देर यातायात भी बाधित रहा।