सीबीएसई की ओर से दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं तो शुरू हो ही चुकी हैं, अब बुधवार से दसवीं की स्कूल बेस्ड परीक्षाएं भी शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
सीबीएसई में सतत एवं समग्र मूल्यांकन के तहत सत्र 2010-11 से दसवीं में बोर्ड और स्कूल आधारित परीक्षाएं होती हैं। परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने ऑनलाइन पेपर सेट भेज दिए हैं। जिसके मुताबिक स्कूल बच्चों की परीक्षाएं आयोजित कर सकेंगे। गौरतलब है कि यूपीए सरकार की ओर से सीबीएसई में बोर्ड व स्कूल आधारित परीक्षा प्रणाली शुरू करवाई थी। अगले सत्र यानी 2017-18 में मानव संसाधन मत्रालय की ओर से इसकी बजाय वार्षिक परीक्षा प्रणाली शुरू करने का निर्णय लिया है।