फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में बस-बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर, चालक घायल, वाहनों के परखच्चे उड़े

Fri, 06 Jan 2023 02:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में कोहरे के कारण बस और बोलेरो में टक्कर हो गई। पुलिस का कहना है कि बस और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हुई है, ऐसे में दोनों वाहनों में कोई रॉन्ग साइड से आ रहा होगा। गनीमत रही कि वाहन में सवारी नहीं थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बस और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कितासर के बस स्टैंड के पास बस और बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना में बोलेरो ड्राइवर को चोट तो आई लेकिन वो बच गया। हादसे के बाद जोर से धमाका हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

चालक के सिर और पैर में चोट आई हैं। जिसके बाद उसे आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात शुरू करवाया। पिछले कुछ दिनों में बीकानेर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। कोहरे के कारण कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें