फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: सस्ते सोने का लालच देकर थमाया नकली माल, धोखाधड़ी के आरोप में तीन आरोपी हिरासत में, नकदी बरामद

Fri, 19 Dec 2025 03:49 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

जिले में नकली सोना देकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में डूंगरपुर निवासी पीड़ित ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बहरहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नकली सोना देकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को हिासत में लिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना पुलिस ने नकली सोना देकर धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 500 रुपये की राशि भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रामनगर कंजर कॉलोनी क्षेत्र में नकली सोना देकर धोखाधड़ी करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। इस मामले में विनोद, मेवाराम और सुकेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सस्ते दामों पर असली सोना देने का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे और असली की जगह नकली सोना थमा देते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: जर्मन दंपती सहित छह लोग हिरासत में, बॉर्डर एरिया में किराए के घर में चल रहा था अवैध चर्च-धर्मांतरण
विज्ञापन


मामले में डूंगरपुर निवासी दीपक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब एक माह पहले उसकी मुलाकात सांवरिया मंदिर में विनोद नामक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद विनोद ने फोन कर कम पैसों में सोना देने का झांसा दिया। बूंदी आने पर आरोपियों ने उसे असली सोने के बजाय नकली सोना दिया और उसके साथ मारपीट कर पैसे लूट लिए। सदर थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच व कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें