सुरेश अग्रवाल हमले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
बूंदी कोतवाली पुलिस ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को 25 सितंबर को पकड़ा गया। इस मामले में एक आरोपी को पहले 21 सितंबर को गिरफ्तार किया जा चुका था। घटना 20 सितंबर को बूंदी शहर के गणगौर होटल के सामने चित्तौड़ रोड पर हुई थी। सफेद क्रेटा कार में आए अज्ञात हमलावरों ने सुरेश अग्रवाल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी अरुण कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिशें देकर आरोपियों की तलाश की।