फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 'भाजपा ने सेमीफाइनल बताया था, जनता ने फाइनल की राह दिखा दी', पंचायत चुनाव पर बोले प्रहलाद गुंजल

Sun, 22 Nov 2026 01:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों को 2028 का सेमीफाइनल बताया था, लेकिन जनता ने फाइनल की राह दिखा दी है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल - फोटो : bihar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने चुनाव परिणामों को भाजपा के खिलाफ जनता का फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनाव को वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया था, लेकिन जनता ने फाइनल की राह दिखा दी है। इन नतीजों ने आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय कर दी है। गुंजल ने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने सत्ताधारी भाजपा के शासन को नकार दिया है।

जैसलमेर में 21 में से 20 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा

प्रहलाद गुंजल ने जैसलमेर जिले के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां 21 सीटों में से 20 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि भाजपा को केवल एक सीट मिली है। उन्होंने इसे सत्ताधारी दल के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश बताया।

भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हताश होकर दूर हुए

कांग्रेस नेता ने भाजपा की संगठनात्मक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने अपनी कैडर प्रणाली को कमजोर कर दिया है। सत्ता बचाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा से जुड़े 40-50 साल पुराने कार्यकर्ता भी हताश होकर पार्टी से दूर हो चुके हैं।

विज्ञापन

बूंदी जिले की पंचायत समितियों के नतीजों पर गुंजल ने कहा कि आठ में से पांच पंचायत समितियों में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत है। कुछ जगहों पर बहुजन समाज पार्टी के कारण पूर्ण बहुमत की स्थिति नहीं बन पाई, लेकिन अधिकतर स्थानों पर कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को जिले की किसी भी पंचायत समिति में पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटों के साथ नोटा और तीसरे मोर्चे की सीटों को जोड़ने के बाद भी यह संख्या केवल 19 से 20 तक पहुंचती है।

तीन साल में गांवों में विकास नहीं दिखा: गुंजल

प्रहलाद गुंजल ने राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन साल बीतने के बावजूद गांवों में विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। सत्ता हासिल करने के लिए सरकारी मशीनरी के दम पर स्थानीय संस्थाओं को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के बाद पंचायत चुनाव में भी मतदाताओं ने भाजपा को सबक सिखाया है। भाजपा ने इन चुनावों को 2028 का सेमीफाइनल बताया था, लेकिन जनता ने अपने फैसले से विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल की राह दिखा दी है।

नरेश मीणा को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता?

नरेश मीणा से जुड़े सवाल पर गुंजल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी राजनीतिक लाइन मजबूत करने और संघर्ष करने का अधिकार है। उन्होंने इस अधिकार को लोकतांत्रिक राजनीति का हिस्सा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें