फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: शराबी चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भरी जीप, आधा दर्जन घायल

Sat, 05 Apr 2025 07:43 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

कल शहर में रेलवे पुलिया के समीप सवारियों से भरी एक जीप पलटने से उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जीप चालक ने शराब पी रखी थी, जिससे जीप पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी में रेलवे पुलिया के पास कल एक सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के पर्चा बयान दर्ज किए। घायलों के अनुसार जीप चालक ने शराब पी रखी थी, जिससे उसका स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन पलट गया। जीप में एक दर्जन से अधिक सवारियां थीं।

जीप पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जीप को सीधा कर उसके नीचे दबे महिला, पुरुष और बच्चों को बाहर निकाला। तत्पश्चात घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस के एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि हादसे में घायल नगर निवासी संतरा बाई, संगीता सोलंकी पत्नी तेजराज सोलंकी, नटी बाई पत्नी दुर्गालाल, सोनिया पत्नी कजोड़, कोमल प्रजापत, कजोड़लाल पुत्र प्रभुलाल, दिलकुश पुत्र कजोड़, रामहेत और दुर्गालाल गुर्जर शामिल हैं। इनमें से संतरा बाई, नटी बाई, संगीता सोलंकी और दुर्गालाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायलों ने यह भी बताया कि जिस जीप में वे यात्रा कर रहे थे, उसमें केरोसिन तेल से भरे कुछ ड्रम भी बंधे हुए थे। जीप पलटने पर इन ड्रमों का केरोसिन उन पर फैल गया। गनीमत रही कि केरोसिन ने आग नहीं पकड़ी, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।

 

photo

 

 

 

photo

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें