बूंदी जिले के प्रभारी मंत्री और ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने जजावर गांव में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है।के जजावर गांव में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समारोह में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
बूंदी जिले के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। वे सोमवार को नैनवां उपखंड के जजावर गांव में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समारोह में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
किसानों और गरीबों को राहत की बात
मंत्री नागर ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के घर मिल रहे हैं और स्वच्छ भारत अभियान से गांव-गांव में स्वच्छता की अलख जगी है। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना का ज़िक्र करते हुए कहा कि फिलहाल किसानों को केंद्र सरकार से 6,000 और राज्य सरकार से 3,000 रुपये की वार्षिक सहायता मिल रही है। आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की जाएगी, ताकि किसानों को और राहत मिल सके।
देश की सुरक्षा और विकास की दिशा में मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना
हीरालाल नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और आर्थिक स्थिति में आए सुधार की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राजस्थान की तरक्की के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों की तारीफ
उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व को मजबूत बताते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित में कार्य कर रही है और हर वर्ग को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अंत में नागर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा, तहसीलदार राम राय मीणा, सीएमएचओ डॉ. ओ. पी. सामर, अधीक्षण अभियंता के. के. शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अधिकारी उपस्थित रहे।