फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदी चौपाटी पर आधा दर्जन गुमटियों में लगी भीषण आग: दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, असामाजिक तत्वों पर शक

Wed, 18 Nov 2026 05:45 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी में चौपाटी पर आधा दर्जन गुमटियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। व्यापारियों ने आगजनी के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
चौपाटी पर आधा दर्जन गुमटियों में लगी आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी नगर परिषद के सामने स्थित चौपाटी पर आधा दर्जन गुमटियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चौपाटी पर ठेले लगाने वाले व्यापारियों ने आगजनी के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। पहले भी आपसी रंजिश के चलते गुमटियों में आग लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन


भाजपा पार्षद तुषार पारीक के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद पारीक ने कहा कि चौपाटी शहर के बीचोंबीच स्थित है। यहां दुकानों और ठेलों के आसपास गैस सिलेंडर भी रखे रहते हैं। ऐसे में आगजनी की बड़ी घटना होने पर जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि कुछ ठेला संचालक रात को अपने ठेले चौपाटी पर ही छोड़कर चले जाते हैं। ठेलों पर घरेलू गैस सिलेंडर भी रखे रहते हैं। रात के समय आग लगने की स्थिति में सिलेंडरों के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास की दुकानों के व्यापारियों ने भी इस पर चिंता जताई।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट से डॉक्टर बने पांच और गिरफ्तार, हर एक ने दिए 15 से 20 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दिए जा चुके हैं निर्देश
नगर परिषद और पुलिस की ओर से पूर्व में मुनादी करवाकर ठेला संचालकों को रात में ठेले निर्धारित स्थान पर ले जाने और अगले दिन शाम को दोबारा लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ ठेले रातभर चौपाटी पर ही खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर वर्तमान में ठेले लगाए जा रहे हैं, वहां पहले दुकानें नहीं लगती थीं। इसे लेकर न्यायालय से स्टे होने की बात भी सामने आई है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि उनकी मुख्य आपत्ति चौपाटी के संचालन से नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और रात के समय ठेले छोड़ने से है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें