फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: रोडवेज बस की टक्कर से मेडिकल छात्र की मौत, साथियों ने लगाया जाम, 6 घंटे बाद मांगों पर बनी सहमति

Mon, 27 Jan 2025 04:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

हादसे के बाद प्रदर्शन कर रहे मेडिकल छात्रों को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का समर्थन मिला। बूंदी आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनिल जांगिड़ ने अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर छात्रों की मांगों को जायज ठहराया।
विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन करते मेडिकल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी में रविवार सुबह नवल सागर झील के पास एक दर्दनाक हादसे में रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवार दो मेडिकल छात्रों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में एमबीबीएस छात्र लोमेश जांगिड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे शहर में छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना में घायल छात्र का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक छात्र लोमेश जांगिड़ के परिवार में शोक की लहर है।

विज्ञापन




छात्रों का प्रदर्शन और मांगें
प्रदर्शनकारी छात्रों ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कॉलेज के पास बस स्टॉप और छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की मांग की। प्रदर्शनकारियों को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का समर्थन मिला। बूंदी आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनिल जांगिड़ ने छात्रों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।


रोडवेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
छात्रों ने आरोप लगाया कि अप्रैल में मेडिकल कॉलेज के पास रोडवेज बसों के ठहराव के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। डॉ. अनिल जांगिड़ ने कहा, "बस स्टॉप की कमी के कारण यह दुखद हादसा हुआ। यदि आदेशों का पालन किया गया होता, तो लोमेश की जान बचाई जा सकती थी।"
विज्ञापन


प्रशासन का आश्वासन
छह घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर विचार करने और बस स्टॉप के जल्द निर्माण का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें