फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: नाबालिग का अपहरण कर फरार हुआ आरोपी पुलिस हिरासत में, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी

Mon, 23 Jun 2025 09:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

नाबालिग का अपहरण कर फरार हुए आरोपी को जिले की डाबी पुलिस ने हिरासत में लेकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की डाबी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवराज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शिवराज गुर्जर, निवासी माताजी का खेड़ा (मप्र) एक नाबालिग का अपहरण करके फरार हो गया था। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: बस नहीं मिलने से नाराज परीक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन, सांसद के हस्तक्षेप के बाद दो बसें भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई। तलाशी अभियान के तहत आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण करवाया और बयान दर्ज कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें