फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: पंचायती राज चुनावों को लेकर जिले की निर्वाचक नामावली जारी, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

Wed, 04 Feb 2026 09:17 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जिले में मतदाता सूची का प्रारूप सार्वजनिक कर दिया गया है, जिससे चुनावी तैयारियों ने औपचारिक रूप ले लिया है।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों की सूची जारी की हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामकिशोर मीणा ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशित किया जा चुका हैं। दावे व आक्षेप 7 फरवरी तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 14 फरवरी तक होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायती राज चुनाव में इस बार जिले के 7 लाख 3 हजार 458 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की कुल आठ पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 235 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन होगा।  

ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह, प्रधानमंत्री को दिया मेवाड़ आने का निमंत्रण, संसद भवन में हुई मुलाकात
विज्ञापन


नैनवां पंचायत समिति में सर्वाधिक मतदाता

जिले की नैनवां पंचायत समिति में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। यहां 39 ग्राम पंचायतों के लिए 1,25,942 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं ग्राम पंचायतों की संख्या के मामले में तालेड़ा सबसे आगे है, जहां 40 ग्राम पंचायतें हैं और कुल 1,21,525 मतदाता हैं। खटकड़ सबसे छोटी पंचायत समिति के रूप में सामने आई है। यहां 23 ग्राम पंचायतें हैं और मतदाताओं की संख्या  61,336 है। बूंदी पंचायत समिति में 24 ग्राम पंचायतें हैं, जहां 69,413 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


जिले में 2201 वार्डों का गठन

जिले में कुल 2201 वार्डों का गठन किया गया है। इनमें हिण्डोली पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों के 275 वार्डों में 88,496 मतदाता हैं। पंचायत समिति दबलाना में 26 ग्राम पंचायतों में 86,251 मतदाता हैं। इसके अलावा पंचायत समिति केशोरायपाटन की 26 ग्राम पंचायतों और 242 वार्डों के लिए 76,280 मतदाता पंजीकृत हैं। पंचायत समिति लाखेरी में 28 ग्राम पंचायतों में 74,215 मतदाता हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें