फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News : बाघिन आरवीटी 8 कालदां के जंगलों को छोड़ आगे बढ़ी, वन विभाग ने बढ़ाई मॉनिटरिंग

Sat, 29 Nov 2025 07:46 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बूंदी
विज्ञापन
बाघिन आरवीटी 8 कालदां के जंगलों को छोड़ आगे बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बून्दी के रामगढ़ टाइगर रिजर्व में चार महीने  आरवीटी 8 को शॉफ्ट एनक्लोजर में रखा गया था। इसके बाद उसे आजाद किया गया। युवा बाघिन आरवीटी 8 छोड़े गए स्थान से 80 किलोमीटर दूर बून्दी व भीलवाड़ा जिले की सीमा पर भीमलत क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गई थी। अब बाघिन मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व से महज कुछ किलोमीटर दूर है।

बाघिन ने करीब दो महीने से बून्दी शहर के निकट व कालदां के जंगलों को अपना आशियाना बना रखा था। इस दौरान बाघिन ने जैवविविधता से समृद्ध कालदां के पूरे इलाके को देखा। फिर उसने अपना मूवमेंट बढ़ा दिया। बाघिन के कालदां के बाद अब भीमलत इलाके में पंहुचने पर वन विभाग ने क्षेत्र में मोनिटरिंग बढ़ा दी है। आसपास के ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नीलगायों के शिकार का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में; मोबाइल में मिला पशु से बर्बरता का वीडियो

गौरतलब है कि रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर प्रथम से जुड़ा कालदां बफर जोन जन शून्य है। ये इलाका सदियों से बाघों की शरणस्थली रहा है। बाघिन आरवीटी 8 इस इलाके को अपनी टेरेटरी बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में विचरण कर रही है। पहली बार बाघिन भीमलत क्षेत्र में पहुंची है जो यदि आगे बढ़ती है तो मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व में जा सकती है। हालांकि इसके वापस कालदां लौटने की संभावना अधिक है। वन विभाग सेटेलाइट कॉलर के द्वारा 24 घण्टे बाघिन की गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। 

कालदां के जंगल में जल प्रपात 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें