बूंदी के देईखेड़ा क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे सड़क पर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलटी गई। कार में सवार महिला की इलाज के दौरान कोटा अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस-वे के एरिया मैनेजर इकबाल खान ने बताया कि देईखेड़ा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे सड़क पर चंबल पुलिया के समीप इंदौर से हरियाणा जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया। हादसे में अनियंत्रित होकर कार एक्सप्रेस-वे के बीच की जगह मिडइन एरिया में पलटी मार गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं कार में सवार हरियाणा निवासी 36 वर्षीय रेणु बाला जाट गंभीर घायल हो गई। वहीं मृतक महिला के पति चालक सत्यभान जाट और छोटे बच्चे को हल्की चोटे ही आईं।
सूचना पर एक्सप्रेस-वे कंपनी की एम्बुलेंस से घायलों को देईखेड़ा अस्पताल लाया गया। जहां महिला की हालत गम्भीर होने से उसे कोटा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देईखेड़ा पुलिस थाने के एएसआई कन्हैया लाल ने बताया कि मृतका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपर्द कर दिया गया है व प्रकरण दर्ज का मामले की जांच की जा रही है।
सीट बेल्ट ने बचाई जान
हादसे में कार में सवार दम्पती और बच्चे में से पति सत्यभान व बच्चे में सीट बेल्ट लगा रखी थी और महिला पीछे की सीट पर बिना सीट बेल्ट के बैठी थी। ऐसे में हादसे के दौरान अनियन्त्रित होकर कार के पलटने से पति व बच्चे को सीट बेल्ट के चलते मामूली ही चोटे आई और जान बच गई। वहीं बिना सीट बेल्ट होने से महिला की मौत हो गई।