फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi: कत्त-बाफले की दावत बनी मुसीबत, सामूहिक भोज के बाद 50 से ज्यादा लोग बीमार, खाद्य सामग्री की जांच शुरू

Fri, 17 Jul 2026 06:29 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

रघुनाथपुरा गांव में कत्त-बाफले के सामूहिक भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सामूहिक भोज में 50 से ज्यादा लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की हिंडौली तहसील के रघुनाथपुरा गांव में आयोजित एक सामूहिक भोज के बाद 50 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। कत्त-बाफले की रसोई में भोजन करने के बाद बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत पर सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया और भोजन में उपयोग की गई खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रघुनाथपुरा निवासी जगदीश प्रसाद रैगर ने अपने घर पर कत्त-बाफले की रसोई का आयोजन किया था। इसके लिए हिंडोली स्थित एक किराना दुकान से घी, तेल और अन्य खाद्य सामग्री खरीदी गई थी। शाम को भोजन करने के कुछ देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई लोगों को उल्टी-दस्त और पेटदर्द की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी पीड़ितों को हिंडौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

भोज में शामिल कुछ लोग नमाना, गुड़ा, हिंडौली और बूंदी लौट चुके थे। वहां पहुंचने के बाद उनकी तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश मरीजों की हालत उपचार के बाद स्थिर है और कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान ट्रांसफर लिस्ट में बड़ा गड़बड़झाला! एक ही अधिकारी के दो जिलों में तबादले का आदेश

घटना के बाद ग्रामीणों ने भोजन में इस्तेमाल की गई खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। पीड़ित जगदीश प्रसाद रैगर ने आरोप लगाया कि किराना दुकान से खरीदे गए घी, तेल और अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट हो सकती है, जिसके कारण इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले को लेकर मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच.डी. सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपयोग की गई खाद्य सामग्री के नमूने प्रयोगशाला भेजकर जांच कराने और मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच.डी. सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घी, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए। विभाग के अनुसार घटना कई घंटे पुरानी होने के कारण तैयार भोजन में फंगस लग चुकी थी, इसलिए उसे नष्ट करवा दिया गया। जांच के लिए केवल उपलब्ध खाद्य सामग्री के नमूने सुरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


सीएचसी हिंडौली के प्रभारी डॉ. के.के. मालव ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद कई मरीजों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि अन्य मरीजों का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें