फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'गोली चलाना पाप है... पुलिस हमारी बाप है', बदमाशों का जुलूस देख लोग रह गए हैरान  

Sat, 04 Jun 2022 07:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

पुलिस ने जिन तीन बदमाशों का जुलूस निकाला वह आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं।  
विज्ञापन
पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूूस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी जिले बदमाशों का एक जुलूस निकाला गया। जिसे देकर हर कोई हैरान रह गया। सड़क पर चलते बदमाश 'गोली चलाना पाप है... पुलिस हमारी बाप है' का नारा लगा रहे थे। पुलिस ने यह नारा लगाते हुए बदमाशों को करीब 400 मीटर तक पैदल घुमाया। 

विज्ञापन


दरअसल, मामला बूंदी के लाखेरी कस्बे का है। करीब 15 दिन पहले आरोपी अमन कपड़े लेने के लिए बाटम लेवल बाजार में स्थित एक दुकान पर गया था। इस दौरान दुकान मालिक मनप्रीत सिंह से कपड़े खरीदने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी अमन ने व्यापारी को देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। 28 मई को दो बाइक सवार बदमाशों ने दुकान की सफाई कर रहे मनप्रीत सिंह पर फायरिंग कर दी। इसे वह घायल हो गए थे। 

पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस तीनों बदमाश अमन, यशवंत और शहजाद को पैदल ही लेकर घटनास्थल पर पहुंची थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस और व्यापारियों के सामने 'गोली चलाना पाप है, पुलिस हमारी बाप है' के नारा लगाए। बदमाशों का इस तरह का जुलूस देख दुकानदार भी खुश नजर आए। बदमाशों ने व्यापारियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। शनिवार को तीनों आरोपियों को मौका मुआयना के लिए बाजार लेकर गए थे। आरोपी यशवंत हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। यशवंत पर 13, अमन पर 5 और शहजाद के खिलाफ एक केस पहले से दर्ज है। सभी बदमाश कोटा के रहने वाले हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें