फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: भेड़-बकरी चुराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, लग्जरी कार से करते थे चोरी

Wed, 29 May 2024 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

कापरेन थानाधिकारी कमल सिंह ने बताया 22 अगस्त 2022 को किसान मुकेश गुर्जर ने 30 भेड़ चोरी होने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे।     
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले की कापरेन पुलिस ने भेड़ चोरी के मामले मे गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, आरोपी दो साल से फरार था। इस मामले में पुलिस पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी बड़े ही शातिर थे, लक्जरी कारों में घूमकर रैकी करते थे और मौका मिलते ही भेड़ बकरी चोरी कर फरार हो जाते थे। इस गैंग ने कापरेन थाना क्षेत्र में 30 से ज्यादा भेड़-बकरी चोरी की थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलास कर रही थी।

विज्ञापन


कापरेन थानाधिकारी कमल सिंह ने बताया 22 अगस्त 2022 को किसान मुकेश गुर्जर निवासी डोलर गांव ने एक केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उसने बताया कि उसके पास 120 भेड़ हैं, जिन्हें वह खेत के पास बने एक बाड़े में रखता है। 22 अगस्त की रात सभी भेड़ें बाड़े थी और वह मकान में सो रहा था। रात में अज्ञात चोर बाड़े से 30 भेड़ों को चुराकर ले गए। आसपास के लोगों से पूछताछ की पर कोई पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि पिछले एक-दो दिन से लगातार गांव में एक लग्जरी कार घूम रही थी। लग्जरी कार के बारे में जानकारी सामने आने के बाद पुलिस टीम ने मूखबिर तंत्र को मजबूत किया। 

एसपी हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देश में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने केशोरायपाटन, तालेड़ा, बूंदी, कोटा, डाबी थाना क्षेत्रों में दबिश दी। जहां टीम को सफलता भी और टीम ने अज्ञात बदमाशों की पहचान के प्रयास कर भेड़ चोरी की गंभीर घटना का खुलासा किया। एसएचओ कमल सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी भज्जा उर्फ बजिया बंजारा और देवा पुत्र बीनिया बंजारा निवासी नाई का तालाब थाना डाबी फरार चल रहे थे। इसमें से पुलिस टीम ने भज्जा उर्फ बजिया बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया की भेड़-बकरी चोरी की वारदात में शामिल भज्जा उर्फ बजिया बंजारा अपने साथियों अब्दुल बारी, कालू बंजारा, फारुक के साथ मिलकर सुनसान इलाके की रैकी करते हैं और सभी साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनाते थे। 
विज्ञापन


पूर्व में इन लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार
कापरेन थाना पुलिस इस मामले में शामिल तीन आरोपी अब्दुल बारी पुत्र अब्दुल वहाब निवासी मैन रोड गोविन्द नगर कोटा थाना उद्योग नगर कोटा शहर, कालू पुत्र गोमा बंजारा निवासी नाई का तालाब थाना डाबी बूंदी और फारुक पुत्र इशुफ निवासी गोविन्द नगर सरकारी स्कूल के पास कोटा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले आरोपी अब्दुल बारी ने बताया कि उसकी क्रेटा कार को रात के समय बाड़े पर ले जाते थे और भेड़ व बकरियों की चोरी कर लेते थे और उन्हें बेच देते थे। लक्जरी गाड़ी में आने जाने से ग्रामीणों को कोई संदेह नहीं हो पाता था। अक्सर ये लोग बस्ती से दूर बने भेड़-बकरियों के बाड़े में वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें