फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi: पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए पति ने चालक पर कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 24 Apr 2024 10:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी जिले के कापरेन थाना इलाके में भजन संध्या में एक व्यक्ति ने मंच पर बैठे दूसरे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले के कापरेन थाना इलाके में मंगलवार रात को हनुमान जयंती के जागरण में एक व्यक्ति ने गांव के ही एक दूसरे व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद खून से लथपथ व्यक्ति अचेत हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को गंभीर हालत में कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रात 11ः15 बजे की है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


गंभीर घायल के छोटे भाई रणजीत मीणा निवासी कोडक्या ने गांव के ही तेजमल गुर्जर (45) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रणजीत मीणा ने बताया कि उसका बड़ा भाई बनवारी मीणा (40) हनुमान जयंती पर आयोजित जागरण में गया था, वह मंच पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तेजमल हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और बनवारी के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद तेजमल वहां से फरार हो गया।

इस वारदात के वक्त यह कार्यक्रम लाइव चल रहा था, जिसमें तेजमल मंच के पिछे की ओर से कुल्हाड़ी हाथ में लेकर आता है और आते ही मंच पर बैठकर कार्यक्रम देख रहे बनवारी के सिर पर वार कर फरार हो जाता है, जिससे वहां प्रोग्राम में मौजूद लोगो में अफरा-तफरी मच जाती है। फिलहाल, गंभीर घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


यह था मामला
रणजीत ने बताया कि 18 जून 2023 को तेजमल अपने परिवार के साथ मंदिर में धोक लगाने जा रहा था। तेजमल का परिवार बनवारी की ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार था। इस दौरान गेंडोली में बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। इसमें तेजमल की पत्नी संजू और गोबरी लाल की मौत हो गई थी। तेजमल का कहना था कि एक्सीडेंट जानबूझकर किया गया है। ऐसे में तेजमल रंजिश रखता था और जानलेवा हमला किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें