फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: बीएसएफ ने भारत-पाक बॉर्डर पर फायरिंग कर खदेड़ा ड्रोन, 25 करोड़ की हेरोइन बरामद

Thu, 18 May 2023 03:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर के भारत-पाक सीमा स्थित नेमीचंद बीओपी एरिया में मध्य रात को पाकिस्तान की ओर से मादक पदार्थों की सप्लाई ड्रोन से की जा रही थी। बीएसएफ ने 25 करोड़ की हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
बीएसएफ ने हेरोइन बरामद की। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के घडसाना में भारत-पाक सीमा स्थित नेमीचंद बीओपी एरिया में रात को पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में मादक पदार्थों की तस्करी करने का मामला सामने आया है। मध्य रात को पाकिस्तान की ओर से मादक पदार्थों की सप्लाई ड्रोन से की जा रही थी, जिसे बीएसएफ की जी ब्रांच व जवानों ने फायरिंग कर नाकाम कर दिया। 

विज्ञापन


जी ब्रांच पहले से ही इस इलाके में सक्रिय थी, जिसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी को नाकाम किया गया। बीएसएफ के सेक्टर हेडक्वार्टर बीकानेर के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीएसएफ की जी ब्रांच अपने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पहले से ही इस इलाके में सक्रिय थी एवं इस इलाके में तस्करी की घटनाओं को देखते हुए इस इलाके के जवानों को सतर्क कर रखा था। तस्करी की पुख्ता जानकारी मिलने पर बीएसएफ  की ओर से कमांडेंट अमिताभ पंवार दिशा निर्देशन में संदिग्ध जगहों पर नाकाबंदी की गई। 

आधी रात को जैसे ही पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन की आवाज सुनाई दी तो अलर्ट जवानों ने उसी दिशा में फायरिंग की। उस जगह पर घेराबंदी करके सर्च अभियान चलाया गया तो दो पैकेट में मादक पदार्थ हेरोइन (संभावित) पाई गई। सभवत: फायरिंग की आवाज सुन कर अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में कामयाब रहे। रावला मंडी पुलिस ने भी जगह-जगह नाकाबंदी कर रखी थी। जब्त किए गए मादक पदार्थ लगभग पांच किलो 300 ग्राम की अंतरराष्ट्रीय कीमत 25 करोड़ के लगभग है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बीएसएफ जी ब्रांच अपनी सूचना के आधार पर बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रही है। पूर्व में भी के के टीबा सीमा चौकी के पास चार तस्करों के साथ ढाई किलो हेरोइन बरामद की थी एवं पिछले समय में नेमीचंद सीमा चौकी के पीछे हेरोईन की डिलीवरी लेने आए दो तस्करों को पुलिस के साथ दबोचा गया था। अब तक बीएसएफ ने अपनी सूचना के आधार पर लगभग 40 करोड़ की हेरोइन एवं 6 तस्करों को पकड़ा है, जिससे की स्थानीय तस्करों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें