फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डीजीपी एमएल लाठर के नाम पर बीएसएफ जवान ने की ठगी, नौकरी लगाने के नाम पर लिए पांच लाख रुपये

Tue, 06 Sep 2022 11:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

आरोपी ने खुद को डीजीपी लाठर का नजदीकी बताया। जिसके बाद उसने नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई लोगों से ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार ठगी का आरोपी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर के नाम पर बीकानेर में पांच लाख रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नागौर के मिठ्डी गांव के रहने वाले सुनीलकुमार कड़वासरा ने ठगी का केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया कि कोलायत के दासोड़ी निवासी प्रीतदान रतनू, हरपाल मांड्या, आशुसिंह, राकेश भौमिक उर्फ पीयूष अग्रवाल और दिलीप ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में तैनात बीएसएफ जवान प्रीतदान को उसके गांव दासोड़ी से गिरफ्तार किया गया है। 

 

प्रीतदान ने खुद को पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर का नजदीकी बताते हुए सुनील को नौकरी दिलाने का लालच दिया। जिसके बाद सुनील ने अपने जीजा पवन की भी नौकरी लगाने की बात कही। उसने आरोपी को पांच लाख 62 हजार 900 रुपए दिए। समय बीत गया लेकिन परिवादी की न नौकरी लगी और नहीं पैसे वापस मिले।


नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि आरोपी पहले भी ट्रांसफर करवाने के नाम पर लोगों से दस-पंद्रह हजार रुपए की ठगी कर चुका है। रकम छोटी होने के कारण किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की। इस बार बड़ी रकम ठगने के कारण उस पर मामला दर्ज हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें