फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 16 साल के भाई ने लगाई जान की बाजी, बहन कुएं में गिरी तो बचाने के लिए नीचे उतर गया

Mon, 26 Dec 2022 08:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

कुएं की गहराई देखकर कोई नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे में 16 साल का भाई रस्सी के सहारे उतर गया और बहन को बाहर निकाल लाया। लड़की को जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
भाई ने बचाई बहन की जान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के श्रीमाधोपुर में बहन को बचाने के लिए भाई ने अपनी जान दांव पर लगा दी। 14 साल की बच्ची कुएं में गिर गई। जिसके बाद 16 साल के भाई ने रस्सी डाल कुएं में उतरा और बहन को बचा लिया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार शाम पांच बजे लड़की खेत से लौट रही थी। तभी उसने सांप देखा। भागने के चक्कर में वो सूखे कुएं में गिर गई। सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और बच्ची को कुएं से बाहर निकालने के लिए संसाधन जुटाने लगे। 2 घंटे बाद मौके पर लोरिंग मशीन को बुलाया गया लेकिन कुएं में उतरने के लिए कोई भी हिम्मत नहीं जुटा सका। भाई ने बहन को बचाने के लिए कुएं में रस्सी डाली और रस्सी के सहारे बहन को कुएं से बाहर निकाला।


मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को श्रीमाधोपुर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां से बच्ची को जयपुर के लिए रैफर किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि हालत ज्यादा गंभीर नही है। बच्ची के शायद अंदुरूनी चोट लगी हो, इसके लिए जांच के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें