फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बहन को बचाने के लिए 150 फीट गहरे कुएं में कूद गया भाई, सांप से डरकर गिर गई थी 14 साल की बच्ची

Mon, 26 Dec 2022 06:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीकर के खनीपुरा गांव में रहने वाली एक किशोरी रविवार शाम को अपने खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक उसके पैरों के पास सांप आ गया, जिससे बचने के प्रयास में वह 150 फीट गहरे कुएं में गिर गई। भाई ने कुएं में कूदकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
बहन को बाहर निकालकर लाया भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले में एक 14 साल की बच्ची कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसका 16 साल का भाई भी कुएं में कूद गया और अपनी बहन को सही सलाम बाहर निकाल लाया। बहन को बचाने के लिए 150 फीट गहरे कुएं में कूदने के कारण उसे चोट भी लग गई। हालांकि, उसकी बहन की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रीमाधोपुर के हांसपुर कस्बे के खनीपुरा गांव में रहने वाली एक किशोरी रविवार शाम को अपने खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक उसके पैरों के पास सांप आ गया, जिससे बचने के प्रयास में वह 150 फीट गहरे कुएं में गिर गई। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसकी आवाज सुनी तो घटना की जानकारी गांव में दी।  

लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची तो पता चला कि गांव में रहने वाले सोलह साल के लाला की बहन कुएं में गिरी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुएं के गहरा होने के कारण उसमे उतरने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। अपनी बहन को बचाने के लिए लाला ने कमर पर रस्सी बांधी और फिर कुएं में कूद गया। कुछ देर बाद वह बहन को पीठ पर बांध कर बाहर आया।  दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहन का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन उसके भाई लाला को डिस्चार्ज कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें