फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पानी में डूब रही बहन को बचाने के लिए डिग्गी में कूदा भाई, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम

Fri, 15 Sep 2023 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के खिचिया गांव में डिग्गी में बहन को बचाने में भाई की भी जान चली गई। पानी लेने गई बहन पैर फिसलने के कारण डिग्गी में गिर गई थी, जिसे बचाने के लिए भाई भी उसमें कूद गया। लेकिन, बाहर नहीं आ सका, कुछ देर बद पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पानी में डूबने से भाई-बहन की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर जिले के जामसर थाना इलाके में गुरुवार देर शाम पानी की डिग्गी में डूबने से भाई बहन की मौत हो गई। घटना जामसर के खिचिया गांव में हुई। भाई ने पानी में डूब रही बहन को बचाने के चक्कर में खुद की भी जान गंवा दी। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के जामसन थाना इलाके के खिचिया गांव की रोही में नारायण सिंह का खेत है। गुरुवार देर शाम को सुप्यार कंवर पुत्री नारायण सिंह खेत में बनी डिग्गी से पानी लेने गई थी। पैर फिसलने के कारण वह डिग्गी में गिर गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई इंद्र सिंह उसे बचाने के लिए दौड़ा। उसने बहन सुप्यार को रस्सी फेंककर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह रस्सी नहीं पकड़ सकी। बहन को पानी में डूबता देख इंद्र भी डिग्गी में कूद गया, लेकिन वह ना तो खुद बाहर आ पाया और ना ही बहन सुप्यारी को बचा पाया। डिग्गी में पानी अधिक होने के कारण दोनों  भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई।

देर रात परिजन दोनों पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई-बहन की मौत के बाद परिवार ही गांव में भी मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें