फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के चूरू जिले में लड़का और लड़की के शव पानी के कुंड में तैरते मिले

Mon, 15 Apr 2019 03:13 PM IST
आसिम खान भाषा, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक-युवती के शव खेत में बने कुंड में पाये गए। थानाधिकारी रायसिंह ने बताया कि रायपुरिया गांव निवासी युवक युवती के शव खेत में बने एक कुंड में तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने युवक युवती के शव को कुंड से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये चूरू के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

विज्ञापन


सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। कुंड के आसपास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजू सिंह (25) और हीरा कुमारी (18) के रूप में की गई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। प्रारंभिक जांच से मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार मृतका सुबह से घर से गायब थी। वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें